scorecardresearch
 

पीएम से मिल सकती हैं महबूबा मुफ्ती, J-K में बन सकती है पीडीपी-बीजेपी की सरकार

महबूबा मुफ्ती पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं. इस दौरान पीडीपी-बीजेपी गठबंधन और सरकार बनाने पर बात हो सकती है.

Advertisement
X
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सरकार गठन की संभावना
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सरकार गठन की संभावना

जम्मू कश्मीर में बीते 2 महीने से चल रहा राजनीतिक संकट खत्म हो सकता है. राज्य में पीडीपी-बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार बनने की अटकलें तेज हो गई हैं.

पीडीपी अध्यक्ष ने गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की. महबूबा को गुरुवार को ही जम्मू-कश्मीर वापस लौटना था. लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर के अमित शाह से मुलाकात की. खबरों की माने तो महबूबा पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं. इस दौरान पीडीपी-बीजेपी गठबंधन और सरकार बनाने पर बात हो सकती है.

दरअसल, राज्य में वाली सरकार मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद कोई समीकरण न बन पाने की वजह से अस्थिर हो गई. तब से राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा और राज्यपाल शासन लागू है. सूत्रों के मुताबिक, महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात अगले कुछ दिनों में ही हो सकती है.

Advertisement
Advertisement