असम के बाद जम्मू-कश्मीर में भी रविवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया है. नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के दो महीने बाद एक बार फिर भारत की धरती हिली है. बताया जा रहा है कि डोडा जिले की भद्रवाह तहसील में रविवार को हल्की तीव्रता के भूकंप का एक झटका महसूस किया गया.
भूकंप का अफरा-तफरी मच गई. लोग घरों से निकलकर खुले में आ गए. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई. फिलहाल इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र भद्रवाह से 11 किलोमीटर पूर्व में था.
सुबह असम में भी भूकंप के झटके
इससे पहले रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है. भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किमी नीचे बताया जा रहा है. इसमें भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. झटकों का असर भूटान, बांग्लादेश, नेपाल में भी हुआ.
असम के बाद भी सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.