scorecardresearch
 

आज से दौड़ेगी नई दिल्ली से कटरा जाने वाली श्री शक्त‍ि एक्सप्रेस

सोमवार मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है. सोमवार 14 जुलाई को पहली श्रीशक्ति एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए रवाना होगी. ट्रेन संख्या 22461/22462 एसी सुपरफास्ट ट्रेन सेवा है और यह नई दिल्ली से रोज कटरा के लिए रवाना होगी.

Advertisement
X

सोमवार मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है. सोमवार 14 जुलाई को पहली श्रीशक्ति एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए रवाना होगी. ट्रेन संख्या 22461/22462 एसी सुपरफास्ट ट्रेन सेवा है और यह नई दिल्ली से रोज कटरा के लिए रवाना होगी.

वातानुकूलित सुपरफास्ट ‘श्री शक्ति एक्सप्रेस’ नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी. उत्तर रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इसी तरह से ट्रेन वापसी में प्रतिदिन कटरा से रात 10 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन 10.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के पांच और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के नौ कोच होंगे. यह ट्रेन दोनों ओर से अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी.

Advertisement

श्रद्धालु अब जम्मू नहीं कटरा तक सीधा ट्रेन से जा सकेंगे. हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बनाए गए श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया है. माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन का उद्घाटन हो जाने के बाद अब इस लाइन पर कई अन्य ट्रेनें भी दौड़ने लगेंगी.

श्रद्धालुओं को सीधे कटरा तक पहुंचाने के लिए बनी 25 किलोमीटर लंबी इस उधमपुर-कटरा लाइन को बनाने की लागत करीब 1,132 करोड़ रुपये आई है. अब यह लाइन चालू हो गई है और यात्री उधमपुर से कटरा सीधे पहुंच सकेंगे. जम्मू-उधमपुर के बीच पहले ही 53 किलोमीटर लंबी लाइन तैयार हो चुकी है.

वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को सोमवार को बड़ा तोहफा मिल रहा है, इस तोहफे का नाम है श्रीशक्ति एक्सप्रेस. अब भक्त माता के दर्शन के लिए जम्मू उतरने की बजाय सीधे कटरा तक जा सकेंगे. ये हैं इस रूट और ट्रेन की खास बातें, जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे.

1. कटरा-उधमपुर रेल लिंक की लंबाई करीब 25 किलोमीटर है.
2. रास्ते में 10 छोटी सुरंग और 50 से भी ज्यादा छोटे-बड़े पुल हैं.
3. रूट के बीच सबसे ऊंचे पुल की ऊंचाई 85 मीटर है जो कुतुबमीनार से भी ज्यादा है.
4. कटरा और उधमपुर के बीच चक्रखवाल नाम का एक छोटा स्टेशन आएगा.
5. इस रेल लिंक को बनाने में लगभग 1090 करोड़ रुपये की लागत आई है.
6. त्रिकुटा पहाड़ियों पर बने कटरा स्टेशन का नाम श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन रखा गया है.
7. स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं.
8. रूट पर सबसे लंबी सुरंग की लंबाई 3.15 किलोमीटर है.
9. कटरा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए टूरिस्ट गाइड, क्लॉक रूम, वेटिंग हॉल, वीआईपी लॉन्ज, एसकेलेटर्स, लिफ्ट और पार्किंग के अलावा कई हाइटेक सुविधाएं होंगी.
10. रूट पर फिलहाल दो ट्रेनें दौंड़ेंगी- दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस और कालका-कटरा एक्सप्रेस.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement