scorecardresearch
 

किन्नौर में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड... स्कॉर्पियो समेत 2 गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

Flash Flood and Landslide in kinnaur: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारी मॉनसून बारिश के कारण फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. जिससे नेशनल हाईवे-5 और रिब्बा-कंडे संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं. वहीं, एक स्कॉर्पियो समेत मलबे में 2 वाहन फंसे हैं.

Advertisement
X
Flash Flood and Landslide in Kinnaur (Photo- ITG)
Flash Flood and Landslide in Kinnaur (Photo- ITG)

Himachal Pradesh Rainfall: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश अब कहर बरपा रही है. प्रदेश के किन्नौर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. जिससे काजा-किन्नौर-शिमला को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इन दोनों घटनाओं में अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है. 

किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बीती रात चोलिंग के पास मीरू नाले में फ्लैश फ्लड आया है. पहाड़ियों से भारी मात्रा में आए मलबे की वजह से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 बंद हो गया है. स्कॉर्पियो समेत मलबे में दो वाहन फंस गए हैं. हालांकि, समय रहते सभी लोग सुरक्षित निकाल लिए गए और कोई जनहानि नहीं हुई है. 

डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है. जल्दी ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा किन्नौर के ही रिब्बा खड्ड में अचानक आई बाढ़ से रिब्बा-कंडे संपर्क मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गया है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारी बारिश के कारण राज्य भर में 46 सड़कें वाहनों के लिए बंद हो गई हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है. शिमला मौसम केंद्र ने 5 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement