scorecardresearch
 

Salman Khan Bashes Scout: 'आपसे घटिया कोई नहीं', 'बहन-भाई' की बढ़ी नजदीकियां, भड़के सलमान खान ने स्काउट की गलाई क्लास

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान का गुस्सा स्काउट ओपी पर फूटा. लव गिल के लिए स्टैंड ना लेने और अपनी गर्लफ्रेंड काशवी के कहने के बावजूद भी लव से दूरी न बनाने पर सलमान ने स्काउट को जमकर लताड़ा.

Advertisement
X
स्काउट पर भड़के सलमान खान (Photo: Social Media)
स्काउट पर भड़के सलमान खान (Photo: Social Media)

'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार' काफी धमाकेदार रहा. इस बार सलमान खान के निशाने पर स्काउट ओपी रहे. सलमान ने लव गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर उन्हें जमकर फटकार लगाई. सलमान ने स्काउट से कहा कि वो न तो अपनी गर्लफ्रेंड काशवी के प्रति लॉयल हैं और न ही लव के लिए. जब उनकी गर्लफ्रेंड ने लव गिल को खरी-खोटी सुनाई, तब भी उन्होंने लव के लिए कोई स्टैंड नहीं लिया और न ही गर्लफ्रेंड के कहने पर लव से दूरी बनाई. 

सलमान ने स्काउट से क्या कहा?

लव गिल को बहन बोलकर कैमरे पर उनके साथ कोजी होने, उनकी शर्ट में हाथ डालकर उन्हें शोल्डर मसाज देने पर सलमान ने स्काउट को जमकर फटकार लगाई. सलमान ने स्काउट से कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड काशवी ने उन्हें लव गिल से दूरी बनाने को कहा था, लेकिन 2 दिन बाद वो फिर से लव संग बात कर रहे थे.

वहीं, दूसरी तरफ जब गर्लफ्रेंड काशवी ने बोला कि लव ने स्काउट को फंसाया है, तो स्काउट ने लव के लिए भी स्टैंड नहीं लिया. सलमान गुस्से से स्काउट से बोले- आपने दिखा दिया कि आप किसी के लॉयल नहीं हो. जिसे आप बहन कहते हो उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड तक नहीं किया. 

सलमान गुस्से से स्काउट से बोले- काशवी ने दो बातें कही थीं, पहली लव गिल और आपकी फिजिकल क्लोजनेस, जिसे लेकर मैंने पहले ही हिंट दिया था और दूसरा काशवी ने लव को मैन्युपुलेट बोला. उन्हें लगता है कि लव ने आपको फंसाया है. आपको तभी काशवी से बोलना चाहिए था कि जो कहना है मुझे कहो, लव पर आरोप नहीं लगाओ. सिर्फ एक इंसान पर ही बिल क्यों फट रहा है कि लव ने ये किया, लव ने वो किया. 

Advertisement

सलमान आगे बोले- काशवी एक पॉइंट पर सही थीं. काशवी ने लव से कट-ऑफ करने को कहा था, लेकिन आपने कट-ऑफ नहीं किया. आप दो दिन बाद ही लव के साथ हंसकर बातें कर रहे थे. फिर लव को नॉमिनेट करने का नाटक क्यों किया? लव संग आपसे दूरी सही नहीं जा रही थी. सलमान ने स्काउट से ये भी कहा कि वो न बहन लव की साइड हैं और ना ही गर्लफ्रेंड काशवी की साइड हैं. 

 

 

लव गिर पर भी सलमान ने दागे सवाल

काशवी के आरोप लगाने के बाद भी लव ने स्काउट से दूरी नहीं बनाई. इसे लेकर सलमान ने लव गिल को भी खरी-खोटी सुनाई. सलमान ने लव गिल से कहा- क्या आपको पहले से पता नहीं था कि स्काउट की गर्लफ्रेंड है? तो किस बात की क्लैरिटी चाहिए, क्यों रो रही थीं? सलमान ने लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए आगे कहा- अगर पटाने के चक्कर में फर्जी कमिट किया है तो आपसे घटिया कोई आदमी या औरत नहीं है. 

वहीं, दूसरी तरफ गुल्लू संग यंग की लड़ाई में दोस्त का साथ न देने पर भी सलमान ने स्काउट पर तीखे सवाल दागे. स्काउट ने सलमान के सामने अपनी बात रखने की भी कोशिश की, लेकिन सलमान ने उनकी एक नहीं सुनी. 

Advertisement

 

 

क्यों चर्चा में हैं लव गिल और स्काउट की नजदीकियां?

बता दें कि लव गिल को स्काउट ओपी शुरुआत से बहन कह रहे थे, लेकिन बहन बोलकर वो लव के लिए फील करने लगे थे. स्काउट और लव गिल कैमरे पर कई दफा कोजी मोमेंट शेयर करते दिखे. स्काउट कभी कंबल में लव गिल को मसाज देते, तो कभी उनकी नेक दबाते नजर आते.

वहीं, लव गिल भी कभी स्काउट के कंधों पर चढ़कर बैठ जातीं, तो कभी उनके साथ बेड शेयर करती दिखीं. बहन-भाई बोलकर एक दूसरे संग इस तरह क्लोज होने पर स्काउट और लव की नजदीकियों पर सवाल उठे. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. पिछले वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने शो में आकर लव संग उनके रिश्ते पर सवाल उठाए थे और दोनों को खरी-खोटी सुनाई थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement