हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में 18 के एक जवान ने अपने साथ के दो फौजियों को गोली मार दी. बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. सोमवार सुबह की यह घटना मिलिटरी स्टेशन की है. सेना के लोग मामले की पड़ताल कर रहे हैं.
Himachal Pradesh: An Army jawan of 18 Sikh Regiment allegedly shot dead his two colleagues before committing suicide at Dharamshala Military Station earlier this morning. Police are present at the spot and are investigating the matter.
— ANI (@ANI)
आरोपी जवान जसबीर सिंह, 18 सिख रेजीमेंट, आयु 21 वर्ष, निवासी जिला बरनाला पंजाब का रहने वाला था.
घटना रात दो बजे हुई जब आर्मी के एक जवान ने हवलदार ओर एक नायक पर रात को सोते समय गोलियां चला दीं. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. इस गोलीकांड के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में हवलदार हरदीप सिंह (तरनतारन जिला, पंजाब) और नायक हरपाल सिंह (गुरदासपुर, पंजाब) शामिल हैं. गोली चलाने वाला आरोपी सिपाही भी जसवीर बरनाला का रहने वाला था.