scorecardresearch
 

हरियाणा के यमुनानगर में गैस सिलेंडर धमाका, 7 बच्चों समेत 11 लोग झुलसे

हरियाणा के यमुनानगर में गैस सिलेंडर धमाके 11 लोग झुलस गए, जिनमें 7 बच्चे शामिल हैं. इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. सलेमपुर बांगर इलाके में प्रवासी मजदूर किराए के कमरों में रहते हैं. ऐसे ही एक मजदूर के कमरे में यह हादसा हुआ.

Advertisement
X
हरियाणा के यमुनानगर स्थित सलेमपुर बांगर इलाके में एक कमरे में एलपीजी सिलेंडर फटने से दीवारें ढह गईं. (Photo: ITG)
हरियाणा के यमुनानगर स्थित सलेमपुर बांगर इलाके में एक कमरे में एलपीजी सिलेंडर फटने से दीवारें ढह गईं. (Photo: ITG)

हरियाणा के यमुनानगर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. इस हादसे में 11 लोग झुलस गए, जिनमें 7 छोटे बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें 50 से 60 प्रतिशत तक बर्न इंजरी है.

यह घटना यमुनानगर के सलेमपुर बांगर इलाके में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के किराए के कमरे में हुई. बताया जा रहा है कि सुबह के समय एक परिवार लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहा था. इस दौरान पास में रखा एलपीजी सिलेंडर लीक हो रहा था. जैसे ही गैस का रिसाव खुले आग के संपर्क में आया, सिलेंडर में आग लग गई और तेज धमाका हुआ.

यह भी पढ़ें: दुबई में पकड़ा गया करोड़पति गैंगस्टर राव इंद्रजीत, हरियाणा STF जल्द लाएगी भारत, रोहित गोदारा और हिमांशु भाऊ से कनेक्शन!

जगाधरी थाने के प्रभारी तरसेम कुमार ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों में एक दो महीने का मासूम बच्चा, एक गर्भवती महिला, दो पुरुष और 5 से 10 साल की उम्र के 7 बच्चे शामिल हैं. सभी घायलों को तुरंत जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

Advertisement

स्थानीय निवासी राज कुमार ने बताया कि वह सुबह ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी उन्हें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. उन्होंने बताया कि इलाके में कई ऐसे क्वार्टर हैं, जहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि गैस रिसाव कैसे हुआ और सुरक्षा में कहां चूक हुई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement