scorecardresearch
 

Sundarkand Path: दिल्ली और गुजरात के बाद हरियाणा में भी सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी AAP

आम आदमी पार्टी दिल्ली और गुजरात के बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हरियाणा में भी सुंदर कांड पाठ का आयोजन करेगी. 21 जनवरी को पार्टी के हर जिला मुख्यालय में सुंदरकांड का पाठ होगा.

Advertisement
X
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया था
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया था

आम आदमी पार्टी दिल्ली और गुजरात के बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हरियाणा में भी सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी. 21 जनवरी को पार्टी के हर जिला मुख्यालय में सुंदरकांड का पाठ होगा. हाल ही में आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली में सुंदरकांड का पाठ करवाया था और गुजरात में भी 3 दिवसीय आयोजन का एलान किया है. अरविंद केजरीवाल पूरे परिवार के साथ सुंदरकांड के पाठ में शामिल हुए थे.

AAP की गुजरात ईकाई ने ऐलान किया है कि 20 जनवरी से राज्य में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ये कार्यक्रम तीन दिन तक चलेंगे. यानी 20 जनवरी को सुंदरकांड पाठ होगा. उसके बाद अगले दिन रामधुन और 22 जनवरी को महाआरती और महाप्रसाद का वितरण होगा.

22 जनवरी को अयोध्या में नए राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह है. उसी दिन गुजरात में आम आदमी पार्टी महाआरती का आयोजन करेगी. AAP नेता इसुदान गढ़वी ने कहा, संगठन ने तय किया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत 3 दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आम आदमी पार्टी गुजरात के सभी जिलों और महानगरपालिका में शनिवार (20 जनवरी) को सुंदर कांड पाठ का आयोजन करेगी.

'22 जनवरी को महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन' 21 जनवरी को आम आदमी पार्टी राम भक्त रामधुन का आयोजन करेगी. वहीं, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को सभी जिलों में महाआरती और महा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा. 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरात से आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता और राम भक्त अयोध्या पहुंचे गए हैं. AAP नेता इसुदान गढ़वी का कहना है कि पार्टी ने गुजरात में भगवान राम के सम्मान में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है. प्रत्येक जिले में सुंदरकांड पाठ, रामधुन और महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा, AAP का विजन शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में सुधार कर राम राज्य लाना है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement