scorecardresearch
 

रोजी-रोटी कमाने UP से आए थे जाहिद और रिहान... सोनीपत में वेल्डिंग करते समय करंट लगने से दोनों की मौत

हरियाणा के सोनीपत में ककरोई रोड स्थित देवनगर में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान जाहिद और रिहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत से रोजी-रोटी कमाने आए थे. दुकानदार सतीश के मुताबिक, शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो दोनों नीचे गिरे मिले. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

Advertisement
X
वेल्डिंग के दौरान अचानक लगा तेज करंट.(Photo: Pawan Kumar/ITG)
वेल्डिंग के दौरान अचानक लगा तेज करंट.(Photo: Pawan Kumar/ITG)

हरियाणा के सोनीपत में बिजली के करंट ने दो युवकों की जान ले ली. ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर वेल्डिंग का काम करते समय जाहिद और रिहान को अचानक तेज करंट लग गया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों युवक उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और रोजी-रोटी कमाने के लिए सोनीपत आए थे.

दरअसल, यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों युवक दुकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे. अचानक हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: सोनीपत एनकाउंटर: सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग का आरोपी रोहित एनकाउंटर में घायल

दुकान पर काम करते समय हुआ हादसा, नीचे गिरे दोनों युवक

दुकानदार सतीश के मुताबिक, दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे. उनमें से एक युवक उनके पास काम मांगने आया था. इसके बाद मजदूरी पर काम करने की बात तय हुई और उन्होंने एक दिन पहले ही दोनों को काम के लिए जरूरी सामान दे दिया था. हादसे वाले दिन देवनगर स्थित दुकान पर लोहे के पाइप भी पहुंचा दिए गए थे.

Advertisement

सतीश ने बताया कि वह खाना खाने की बात कहकर वहां से जा रहे थे. जैसे ही वह नीचे पहुंचे, उन्हें ऊपर से तेज शोर सुनाई दिया. जब उन्होंने देखा तो दोनों युवक नीचे गिरे हुए थे. हादसे में दोनों की मौत हो गई.

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच हादसे से इलाके में शोक

सोनीपत में यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली व्यवस्था को लेकर परेशानी की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, वेल्डिंग के दौरान हुए इस हादसे और बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल सिटी थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. उत्तर प्रदेश के बागपत से काम की तलाश में सोनीपत आए दोनों युवकों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement