scorecardresearch
 

'टटीरी' गाने पर फंसे बादशाह! पंचकूला CP से मांगी माफी, DGP बोले- कानून अपना काम करेगा

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

Advertisement
X
सिंगर बादशाह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है. (Photo: Instagram @badboyshah)
सिंगर बादशाह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है. (Photo: Instagram @badboyshah)

विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर घिरे सिंगर बादशाह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली है. हालांकि, मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है. पंचकूला के पुलिस कमिश्नर शिबास कबिराज ने साफ किया है कि कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर बादशाह खुद पंचकूला पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने गाने को लेकर खेद जताया और माफी मांगी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच हो रही है और नियमों के तहत कार्रवाई जारी है.

इस मामले में महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए बादशाह को नोटिस जारी किया है. आयोग की ओर से अलग से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

वहीं, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने भी इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पहले भी कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी. डीजीपी ने बताया कि सिंगर मासूम शर्मा के कई गानों को पहले हटाया जा चुका है, क्योंकि उनमें आपत्तिजनक और भड़काऊ कंटेंट पाया गया था.

Advertisement

अजय सिंघल ने स्पष्ट किया कि गन कल्चर और आपत्तिजनक सामग्री वाले गानों का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे गाने युवाओं का ध्यान भटकाते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं, इसलिए सरकार और पुलिस ऐसे कंटेंट पर सख्ती से रोक लगाने के पक्ष में है.

हरियाणा पुलिस ने 'अभेद्य' ऐप किया लॉन्च
इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए 'अभेद्य' मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है. यह ऐप संदिग्ध कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करेगा. पुलिस का मानना है कि इस तरह की तकनीकी पहल से अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समाज में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

---- समाप्त ----
इनपुट- उमंग श्योराण
Live TV

Advertisement
Advertisement