scorecardresearch
 

किसान की बेटी की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन को दिया आशीर्वाद- VIDEO

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक सोनीपत में एक किसान की बेटी की शादी में पहुंच गए. उनके पहुंचते ही किसान परिवार की खुशी दोगुनी हो गई. शादी में दुल्हन को आशीर्वाद देने का राहुल गांधी का एक वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
किसान के परिवार से मुलाकात करते राहुल गांधी. (Photo: Screengrab)
किसान के परिवार से मुलाकात करते राहुल गांधी. (Photo: Screengrab)

सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना में उस समय खुशी का माहौल और भी खास हो गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक एक किसान के घर पहुंच गए. राहुल गांधी यहां किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. 

दुल्हन को दिया आशीर्वाद, फिर पारंपरिक व्यंजनों का लिया स्वाद

बताया जा रहा है कि सुबह किसान संजय मलिक को फोन आया था कि राहुल गांधी उनकी बेटी की शादी में आने वाले हैं. इसके बाद करीब सवा दस बजे राहुल गांधी अपनी सुरक्षा टीम के साथ गांव मदीना पहुंचे और परिवार के बीच करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय बिताया.

यह भी पढ़ें: हरियाणा: नूंह तबलीगी जलसे में पहुंचे बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह पिंटू, बोले- हमें एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए

राहुल गांधी ने किसान संजय मलिक, उनकी बेटी दुल्हन तन्नू मलिक और पूरे परिवार से सादगी के साथ मुलाकात की. उन्होंने दुल्हन को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ बैठकर खाना भी खाया व शादी में बनी पारंपरिक मिठाइयों-व्यंजनों—चूरमा, जलेबी, लड्डू और मिस्सी रोटी-सब्जी का भी स्वाद लिया. 

Advertisement

राहुल गांधी के पहुंचने पर परिवार के लोगों ने क्या कहा

परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल गांधी को अपने घर पर देखकर वे बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि एक छोटे किसान की बेटी की शादी में दिल्ली से लोकसभा सत्र के बीच समय निकालकर आना उनके लिए गर्व की बात है.

परिवार ने बताया कि इससे पहले किसान संजय मलिक और उनके भाई बलजीत मलिक राहुल गांधी को शादी का निमंत्रण देने दिल्ली गए थे. उस समय राहुल गांधी ने वादा किया था कि वे शादी में जरूर आएंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया. इस मौके पर रोहतक से सांसद दीपेंद सिंह हुडा भी राहुल गांधी के साथ पहुंचे और उन्होंने भी दुल्हन को आशीर्वाद दिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement