scorecardresearch
 

गर्लफ्रेंड के घर घुसकर युवक की चाकू से हत्या, दोस्त बचाने आया तो उसे भी किया लहूलुहान

फरीदाबाद के रोशन नगर में गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे 25 वर्षीय मानस राय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हमले में बचाने आए दोस्त हर्ष घायल हो गया. पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी अमन फरार है. पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है और दबिश जारी है.

Advertisement
X
मुख्य आरोपी अमन फरार है.(Photo: Representational)
मुख्य आरोपी अमन फरार है.(Photo: Representational)

हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम संबंध से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. रोशन नगर इलाके में 25 वर्षीय युवक की उसकी गर्लफ्रेंड के घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान दिल्ली के जैतपुर स्थित एकता विहार निवासी मानस राय के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस, रोशन और राहुल (तीनों जैतपुर निवासी) तथा फरीदाबाद के अर्पण विहार निवासी हर्ष के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, यह वारदात बुधवार रात की है, जब मानस अपने दोस्त हर्ष के साथ अपनी परिचित महिला से मिलने रोशन नगर गया था.

यह भी पढ़ें: लापता स्क्रैप कारोबारी का शव फरीदाबाद में मिला, रुपयों के विवाद में दोस्त किया मर्डर, अलीगढ़ से आरोपी अरेस्ट

पीड़ित के पिता राजकुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

शिकायत में क्या कहा गया

शिकायत के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे मानस अपने दोस्त हर्ष के साथ महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था. उस समय महिला के पिता घर पर मौजूद थे और मानस उससे बातचीत कर रहा था. इसी दौरान महिला की छोटी बहन घर लौटी, जिसके साथ अमन, प्रिंस, रोशन, राहुल और अन्य लोग भी आए थे.

Advertisement

इसी बीच अमन ने जेब से चाकू निकालकर मानस पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे हर्ष के हाथ में भी चोट लगी. इसके बाद अमन ने मानस के पेट में फिर से चाकू मारा और अन्य आरोपियों ने दोनों पर लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला किया.

अस्पताल में हुई मौत, मुख्य आरोपी फरार

घायल मानस को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अमन का मानस के साथ पहले से विवाद था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement