scorecardresearch
 

लापता स्क्रैप कारोबारी का शव फरीदाबाद में मिला, रुपयों के विवाद में दोस्त किया मर्डर, अलीगढ़ से आरोपी अरेस्ट

दिल्ली के चांदनी महल इलाके के 31 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी अरिब की हत्या का मामला सामने आया है. वह 7 मार्च को करीब 2.5 लाख रुपये लेकर फरीदाबाद माल खरीदने गया था और लापता हो गया था. दिल्ली और फरीदाबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में शव बरामद किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
X
स्क्रैप कारोबारी की हत्या. (Photo: Representational)
स्क्रैप कारोबारी की हत्या. (Photo: Representational)

दिल्ली के चांदनी महल इलाके से लापता 31 साल के स्क्रैप कारोबारी अरिब की हत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस और फरीदाबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद कारोबारी का शव फरीदाबाद से बरामद किया गया है. इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार अरिब दिल्ली गेट इलाके के रहने वाला था और स्क्रैप टूल्स के कारोबार से जुड़ा था. 

जानकारी के मुताबिक अरिब 7 मार्च को करीब 2.5 लाख रुपये नकद लेकर स्क्रैप टूल्स के काम से फरीदाबाद गया था. जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी. इसके बाद परिवार ने चांदनी महल थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

आखिरी बार हर्ष से हुई थी बात

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अरिब की आखिरी बार हर्ष नाम के युवक से बातचीत हुई थी. पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान हर्ष ने बताया कि उसका मोबाइल राहुल के पास था. पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान जब दिल्ली पुलिस की टीम फरीदाबाद पहुंची तो पता चला कि आरोपी राहुल अचानक कमरा खाली करके अपने गांव अलीगढ़ भाग गया है. पुलिस ने उसका पीछा किया और आखिरकार अलीगढ़ से राहुल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में राहुल ने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हर्ष ने अपने साथी बाबू के साथ मिलकर अरिब की हत्या की थी. हत्या की मुख्य वजह स्क्रैप कारोबार में पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है.

Advertisement

अलीगढ़ भागे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फरीदाबाद से अरिब का शव बरामद कर लिया. इसके बाद दूसरे आरोपी बाबू को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दिल्ली पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement