scorecardresearch
 

फरीदाबाद: कॉलेज के हॉस्टल में बांग्लादेशी छात्र की मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बांग्लादेशी छात्र मुस्ताक ने कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. रूममेट ने उसे कमरे में लटका देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल मान रही है.

Advertisement
X
इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में हड़कंप!(Photo: Representational)
इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में हड़कंप!(Photo: Representational)

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड-फरीदाबाद रोड स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बांग्लादेशी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार छात्र ने कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने मृतक की पहचान मुस्ताक के रूप में की है, जो बांग्लादेश का नागरिक था. वह कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक अन्य छात्र के साथ कमरा साझा करता था. पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर शाम की है.

यह भी पढ़ें: सीवर बना मौत का कुआं! फरीदाबाद में सफाई करते-करते दो कर्मियों की दम घुटने से मौत

बताया गया है कि घटना के समय उसका रूममेट काम पर गया हुआ था. जब वह वापस लौटा तो उसने मुस्ताक को कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा. यह देख वह घबरा गया और तुरंत अन्य छात्रों को सूचना दी.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रूममेट और अन्य छात्रों ने तुरंत मुस्ताक को नीचे उतारा और उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है, लेकिन मामले की जांच अभी जारी है.

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और बांग्लादेश दूतावास को दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement