scorecardresearch
 

रात का वक्त, रोशनी और श्मशान घाट... अचानक दिखा शेरों का झुंड तो मच गई अफरा-तफरी, Video

रात के सन्नाटे में रोशनी के बीच श्मशान घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक शेरों का झुंड नजर आ गया. गुजरात के जूनागढ़ में हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें गिरनार फॉरेस्ट से भटककर आए शेर परिसर में घूमते दिख रहे हैं. कुछ देर के बाद शेर खुद ही वहां से चले गए.

Advertisement
X
गिरनार जंगल से भटककर पहुंचे थे शेर. (Photo: Screengrab)
गिरनार जंगल से भटककर पहुंचे थे शेर. (Photo: Screengrab)

गुजरात के जूनागढ़ से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां श्मशान घाट के भीतर छह शेरों का झुंड नजर आया. लोगों को पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर लोग हैरान भी हैं और दहशत में भी. ये शेर गिरनार फॉरेस्ट से निकलकर श्मशान घाट परिसर में पहुंच गए थे. 

शेर पीछे के गेट से अंदर दाखिल हुए और कुछ देर तक पूरे परिसर में घूमते रहे. जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इसकी भनक लगी, अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

यहां देखें Video...

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. कई लोगों ने काफी दूर से इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का झुंड श्मशान घाट के अंदर घूम रहा है. कुछ देर तक परिसर में घूमने के बाद शेर खुद ही वापस जंगल की ओर लौट गए.

इस घटना को लेकर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जंगलों में पेड़ों के पत्ते झड़ जाते हैं, जिससे छाया कम हो जाती है और तापमान अधिक महसूस होता है. ऐसे में शेर ठंडी और खुली जगहों की तलाश में कभी-कभी आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाकों में शेरों का झुंड... सीसीटीवी में देखा तो दहशत में आ गए लोग, वन विभाग ने इलाके में भेजी टीम

जानकारों का कहना है कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और वन विभाग को समय पर सूचना देनी चाहिए. विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय दूरी बनाए रखें और शोर-शराबा न करें, क्योंकि इससे जानवर आक्रामक हो सकते हैं. 

यह पहली बार नहीं है जब जूनागढ़ या गिरनार क्षेत्र के आसपास शेरों की मौजूदगी रिहायशी इलाकों में देखी गई हो. इससे पहले भी कई बार शेर गांवों और सड़कों पर नजर आ चुके हैं. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया. वन विभाग इस मामले पर नजर बनाए हुए है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement