scorecardresearch
 

अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 लोगों की मौत

अहमदाबाद में शनिवार को अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसा रामोल-गात्राड रोड के पास हुआ. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. पुलिस गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेगी. एफएसएल की टीम विस्फोट के कारणों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है.

Advertisement
X
घटना करीब शाम चार बजे की बताई जा रही है. Photo ITG
घटना करीब शाम चार बजे की बताई जा रही है. Photo ITG

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को अवैध रूप से चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. यह हादसा रामोल-गात्राड रोड नहर के किनारे खुले मैदान में संचालित इकाई में हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस के अनुसार, शुरुआत में दो लोगों की मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन राहत और बचाव अभियान आगे बढ़ने पर मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई. हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

 

दमकल और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी. मामले में गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

विस्फोट के कारणों का पता लगाने और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) समेत अन्य जांच एजेंसियों की टीमों को मौके पर बुलाया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement