गुजरात के मेहसाणा में पाटीदार आरक्षण आंदोलन की वजह से भड़की हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 बजे के बाद हटा लिया गया. हालांकि एहतियात के तौर पर सूरत और मेहसाणा में अब भी धारा 144 लगाई गई थी लेकिन बाद में इसे भी हटा लिया गया. इसके हटने के बाद मेहसाणा जिले के मोदेरा रोड स्थित प्रदेश के गृह मंत्री रजनी पटेल के घर में पाटीदार आंदोलनकारियों ने आग लगा दी.
राज्य की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. सीएम आनंदीबेन पटेल ने ट्वीट करके लोगों से अपील की. उन्होंने कहा कि हिंसा किसी मामले का समाधान नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली. गृहमंत्री ने जरूरी मदद का भरोसा भी दिलाया.
I urge my fellow citizens of Gujarat to maintain peace & harmony across state. Violence has never & will not be the solution of any matter.
— Anandiben Patel (@anandibenpatel)
As we all know it, Gujarat Government has formed committee of 7 Ministers which is making persistent efforts to resolve the issue amicably.
— Anandiben Patel (@anandibenpatel)
पाटीदारों ने किया है गुजरात बंद का ऐलान
आनंदीबेन ने कहा था कि ऐसे आंदोलन तो होते रहते हैं. सरकार का काम विकास कार्यों के जरिए जनता की सेवा करना है. हम उसी पर फोकस कर रहे हैं. पाटीदारों ने सोमवार को गुजरात बंद का ऐलान किया है. आंदोलनकारियों ने हिरासत में लिए गए पाटीदारों को तुरंत छोड़ने की मांग की.
My sincere appeal to everyone is to cooperate with the State Government & help maintain peace of our beloved Gujarat.
— Anandiben Patel (@anandibenpatel)
डीएम की गाड़ी को आग के हवाले किया
के दौरान बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए रविवार दोपहर कर्फ्यू लगाया गया था. जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर अगले 24 घंटों के लिए इलाके में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद आंदोलनकारियों ने जिला कलेक्टर (डीएम) की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. अहमदाबाद और राजकोट में 12 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा रोक दी गई.
सूरत में धारा 144, अहमदाबाद में सुरक्षा बढ़ी
आंदोलन को देखते हुए अहमदाबाद के केके नगर चौराहे और वस्त्राल चौराहे पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. ये पाटीदार बहुल इलाके हैं. सूरत और राजकोट में भी कई जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है. पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने कहा कि राज्य की शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.
Protesters pelted stones,set SDM's vehicle on fire.Police then used tear gas shells: Lochan Sehra, Mehsana Collector
— ANI (@ANI_news)
आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा
आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने रविवार को राज्य के गृह मंत्री रजनी पटेल के मेहसाणा ऑफिस में तोड़फोड़ की और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया. वहीं स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल कि ऑफिस पर भी पथराव की खबरें भी आईं. नितिन पटेल ने शांति बनाए रखने की अपील की है. बताया जा रहा है कि हिंसा की वारदातों के पीछे पाटीदार आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल के समर्थकों का हाथ है. वे लोग हार्दिक की रिहाई की मांग कर रहे हैं.
Mehsana (Gujarat): Clash between police and Patidar community demanding release of Hardik Patel (Earlier Visuals)
— ANI (@ANI_news)
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
पाटीदारों ने हार्दिक के समर्थन में शुरू किया. आंदोलन के दौरान हिंसा की घटनाओं के बाद पुलिस ने पाटीदारों पर लाठीचार्ज भी किया. इसके बाद आंदोलन कर रहे 435 पाटीदारों को हिरासत में ले लिया गया.
435 ppl have been detained & we are investigating. Situation is normal now: Surat Police cmmissonr on Patidar community 'Jail Bharo' protest
— ANI (@ANI_news)
जेल में बंद है हार्दिक पटेल
हार्दिक फिलहाल देशद्रोह के मामले में हैं. बीते साल हार्दिक ने अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत पाटीदारों को आरक्षण देने की मांग उठाई थी, जिसमें लाखों लोगों ने उसका समर्थन किया था.