scorecardresearch
 

गुजरात: जामनगर की सड़कों पर दिखी ‘राजाओं वाली बारात’, हाथी पर निकला दूल्हा, Video

गुजरात के जामनगर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई. शंकर टेकरी इलाके में दूल्हा पारंपरिक घोड़े की जगह हाथी की अंबारी पर बैठकर वरघोड़ा लेकर निकला. बैंड-बाजे, डीजे और नोट उड़ाकर बारातियों ने जमकर जश्न मनाया. इस अनोखी एंट्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुट गए.

Advertisement
X
घोड़े की जगह हाथी पर सवार होकर निकला दूल्हा (Photo: Screengrab)
घोड़े की जगह हाथी पर सवार होकर निकला दूल्हा (Photo: Screengrab)

गुजरात के जामनगर में एक शादी समारोह इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. शहर के शंकर टेकरी इलाके में आयोजित इस विवाह समारोह में दूल्हे की अनोखी एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आमतौर पर शादी में दूल्हा घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर निकलता है, लेकिन इस बार परंपरा से हटकर एक अलग नजारा देखने को मिला. अनुसूचित समाज के एक युवक ने अपनी शादी में हाथी की अंबारी पर बैठकर भव्य वरघोड़ा निकाला.

बैंड-बाजे और डीजे के बीच हाथी पर निकली बारात

दूल्हे की इस खास एंट्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए. जैसे ही हाथी पर सवार दूल्हा इलाके में पहुंचा, लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो और तस्वीरें बनानी शुरू कर दीं. पूरे इलाके में शादी का माहौल उत्साह और खुशी से भरा नजर आया.

बारात के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों ने जमकर जश्न मनाया. कई लोग रास्ते में पैसे उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर करते दिखाई दिए. वहीं बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर युवाओं ने खूब डांस किया। शादी का माहौल देर तक रंगीन बना रहा.

जामनगर की इस शादी ने सबका ध्यान खींचा
 

शंकर टेकरी इलाके में निकला यह अनोखा वरघोड़ा अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है. लोग इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं. जामनगर में हाथी की अंबारी पर निकली इस बारात ने पारंपरिक शादी समारोह को एक अलग अंदाज दे दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- दरशन ठक्कर
Live TV

Advertisement
Advertisement