scorecardresearch
 

आपदा में अवसर! सड़क किनारे फूटी पानी की लाइन तो लोग मुफ्त में धोने लगे गाड़ियां, VIDEO

पानी की किल्लत के बीच बर्बादी का मंजर... भीषण गर्मी में जहां पूरा शहर बूंद-बूंद को तरस रहा है, वहीं मुख्य पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़कों पर बह गया. प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज पर पाया काबू...

Advertisement
X
नर्मदा पाइपलाइन फटने से सड़क पर उड़े 20 फीट ऊंचे फुआरे.(Photo:ITG)
नर्मदा पाइपलाइन फटने से सड़क पर उड़े 20 फीट ऊंचे फुआरे.(Photo:ITG)

गुजरात के भुज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. भुज-माधापर मार्ग पर स्मृतिवन के पास नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन का वाल्व अचानक टूट गया, जिससे भीषण लीकेज शुरू हो गया. देखते ही देखते सड़क पर पानी के 20 फीट ऊंचे फुआरे उड़ने लगे. एक तरफ जहां पूरा शहर भीषण गर्मी और दूषित पानी की समस्या से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़क पर बर्बाद होता रहा.

हजारों लीटर पानी की इस बर्बादी के बीच सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों ने एक अनोखा ही फायदा ढूंढ निकाला. लोगों ने इस भीषण लीकेज को 'मुफ्त का कार वॉश' समझ लिया.

देखते ही देखते लोग अपनी कार, बाइक और यहां तक कि एंबुलेंस को भी फुआरे के ठीक नीचे खड़ी करके धोने लगे. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग इस बर्बादी के बीच गाड़ियां धोते नजर आ रहे हैं.

जहां कुछ लोग पानी का फायदा उठा रहे थे, वहीं स्थानीय निवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि एक तरफ शहर में पानी की भारी किल्लत है और लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी तरफ घंटों तक शुद्ध पानी सड़क पर बहता रहा. स्थानीय लोगों ने इसे नगर निगम की लापरवाही करार दिया है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

प्रशासन का क्या है कहना?
वाल्व लीकेज से पैदा हुई इस गंभीर स्थिति पर भुज नगर निगम की चीफ ऑफिसर ट्विंकल पटेल ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि वाल्व में आई तकनीकी खामी की वजह से इतना बड़ा लीकेज हुआ था.

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत मुख्य लाइन को बंद किया गया. घंटों की मशक्कत और मरम्मत कार्य के बाद लीकेज को पूरी तरह से बंद किया जा सका, तब जाकर पानी की बर्बादी रुकी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement