scorecardresearch
 

अहमदाबाद में 'गूंगी-बहरी' बनकर चोरी: PG में वारदात करने वाली दो बहनें गिरफ्तार

अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में पीजी और रिहायशी क्षेत्रों में चोरी करने वाली दो बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पकड़े जाने पर खुद को गूंगा-बहरा बताकर लोगों को गुमराह करती थीं और आश्रम का कार्ड दिखाती थीं. पुलिस ने उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं और शहर में अन्य वारदातों से कनेक्शन की जांच जारी है.

Advertisement
X
गूंगा-बहरा बनकर करती थीं लोगों को गुमराह.(Photo: Brijesh Doshi/ITG)
गूंगा-बहरा बनकर करती थीं लोगों को गुमराह.(Photo: Brijesh Doshi/ITG)

अहमदाबाद के पॉश इलाकों में पीजी और रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर चोरी करने वाली दो बहनों को वस्त्रापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों महिलाएं चोरी के दौरान पकड़े जाने पर खुद को गूंगा-बहरा बताकर लोगों को गुमराह करती थीं. पुलिस ने उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं और मामले की जांच जारी है.

दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब वस्त्रापुर इलाके के एक पीजी से मोबाइल फोन चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में दो महिलाएं संदिग्ध तरीके से पीजी में आती-जाती दिखाई दीं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी.

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल 1.66 करोड़ के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने साबरमती क्षेत्र के कालीगाम के पास रहने वाली अन्नु और पूजा नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें शहर के अलग-अलग पीजी और रिहायशी इलाकों में खुले दरवाजों वाले कमरों को निशाना बनाती थीं. मौका मिलते ही वे मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाती थीं.

Advertisement

गूंगा-बहरा बनकर करती थीं लोगों को गुमराह

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के दौरान पकड़े जाने पर दोनों महिलाएं खुद को गूंगा-बहरा बताने लगती थीं, जिससे लोगों का शक कम हो जाए. इतना ही नहीं, वे नागपुर के आनंद मिशन आश्रम का कार्ड दिखाकर लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश करती थीं.

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों महिलाएं शहर के अलग-अलग इलाकों में भीख मांगने का नाटक करती थीं. इसी बहाने वे रिहायशी इलाकों और पीजी में आवाजाही कर आसपास की स्थिति पर नजर रखती थीं. इसके बाद मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं.

पुलिस का कहना है कि यह तरीका अपनाकर आरोपी महिलाओं ने कई जगह लोगों को गुमराह किया और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उन्हें आश्रम का कार्ड कहां से मिला और उन्होंने शहर के किन-किन इलाकों में चोरी की वारदातें की हैं.

बरामदगी और गिरोह की जांच जारी

वस्त्रापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद सामान के आधार पर पुलिस अन्य मामलों से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हो सकता है.

Advertisement

अहमदाबाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और शहर के अन्य इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं से भी इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement