scorecardresearch
 

अहमदाबाद में डरावना हिट एंड रन केस, कार से टक्कर के बाद बाइक पर सवार तीन शख्स उछलकर जमीन पर आ गिरे

कार से हुई टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन शख्स हवा में उछलकर जमीन पर आ गिरते हैं. घायलों की मदद करने की बजाय मौके से कार सवार फरार हो जाता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
अहमदाबाद के हिट एंड रन केस में एक शख्स की चली गई जान (Photo: ITG)
अहमदाबाद के हिट एंड रन केस में एक शख्स की चली गई जान (Photo: ITG)

गुजरात के अहमदाबाद में व्यासवाड़ी चौराहे पर हिट एंड रन केस में एक शख्स की जान चली गई. यह हादसा इतना भयावह था कि कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन शख्स हवा में उछलकर जमीन पर आ गिरे.

सड़क हादसे के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 28 जून की रात करीब 2:30 बजे अहमदाबाद के व्यासवाड़ी चौराहे पर सफेद रंग की कार और बाइक के बीच टक्कर हो जाती है. रात होने की वजह से आसपास में कोई दिखाई तक नहीं दे रहा है.

कार से हुई टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन शख्स हवा में उछलकर जमीन पर आ गिरते हैं. घायलों की मदद करने की बजाय मौके से कार सवार फरार हो जाता है. हादसे की आवाज सुनते ही कुछ लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे. आननफानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तीन में से एक घायल की जान चली गई.

अहमदाबाद के बी डिवीजन ट्रैफ़िक पुलिस ने इस हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है. हैरानी की बात है कि कार सवार नरेंद्र वाघेला ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र वाघेला रात के समय कार लेकर घूमने निकले थे. पालड़ी से राणीप अपने घर जाते समय कार और बाइक के बीच यह टक्कर हो गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement