scorecardresearch
 

दिल्ली: सड़क हादसे में 6 की मौत, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार एसयूवी

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तकरीबन 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, एक तेज रफ्तार एसयूवी खड़े ट्रक से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
X
जीटी करनाल रोड पर हुआ हादसा
जीटी करनाल रोड पर हुआ हादसा

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तकरीबन 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, एक तेज रफ्तार एसयूवी खड़े ट्रक से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस में मरने वाले दो लोग दिल्ली के सोनिया विहार के रहने वाले हैं वहीं दो लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. सभी मृतकों की उम्र 25 से 35 के बीच बताई जा रही है. वहीं आगे बैठे दो लोगों के शव बुरी तरह डैमेज हो गए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि यह लोग मुरथल जा रहे थे.

जीटी करनाल रोड पर हुआ हादसा
दिल्ली से सोनीपत रोड को जाने वाली जीटी करनाल रोड पर यह हादसा हुआ एडिशनल डीसीपी (आउटर) पंकज कुमार के मुताबिक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे खड़े एक थी इस भीषण टक्कर से जहां कार पूरी तरह से नष्ट हो गई वहीं ट्रक भी डैमेज हो गया. हालांकि ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो जाने में कामयाब हो गया.

Advertisement

अंधेरे की वजह से होते हैं हादसे
दरअसल जीटी करनाल हाईवे में आए दिन हादसे होते रहते हैं में कई ऐसी जगह है जहां पर खूब अंधेरा रहता है ऐसे में सड़क के किनारे अगर कोई वाहन खड़ा होता है तो पीछे से आ रही गाड़ी को देखना बेहद मुश्किल हो जाता यही वजह है कि इस तरह के हादसे लगातार होते रहते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement