scorecardresearch
 

शत्रुघ्न सिन्हा ने छापे की टाइमिंग पर उठाए सवाल, मोदी सरकार पर साधा निशाना

मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में सीबीआई की छापेमारी पर केंद्र और दिल्ली सरकार एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं. वहीं बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने छापेमारी पर सवाल उठाया है.

Advertisement
X
बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा

मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में सीबीआई छापेमारी पर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तलवारें खिंच गईं हैं. वहीं बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने छापेमारी के वक्त पर सवाल उठाए हैं.

सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा है कि 'मैं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम के खिलाफ इस्तेमाल की गई गलत भाषा को सही नहीं ठहरा रहा, लेकिन राजनीति में समय का बड़ा खेल होता है और ये समय के लिए सही नहीं था. मैं इस बात से हैरान हूं कि संसद सत्र के दौरान किसने छापेमारी का सुझाव दिया. जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न सिर्फ काफी लोकप्रिय हैं बल्कि जनता के चहेते भी हैं. मैं चाहूंगा कि वह लोग सही कदम उठाए जिनकी वजह से हमारी पार्टी और हमारे लोगों को झेलनी पड़ी.'

 




 

गौरतलब हो कि दिल्ली सचिवालय में पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि सीबीआई ने उनके दफ्तर पर छापा मारा और फाइलें खंगाली. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि 'जब मोदी मुझसे राजनीतिक तौर पर नहीं निपट पाए तो उन्होंने इस कायरता का सहारा लिया. केजरीवाल का दफ्तर सचिवालय में तीसरी मंजिल पर है. जिसे छापे के दौरान सीबीआई ने सील कर दिया था.

Advertisement
Advertisement