इंडिया गठबंधन की बैठक में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के शामिल न होने पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी द्वारा निशाना साधे जाने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने लिखा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और यही बीजेपी का सबसे बड़ा दुख है. पहले यह जानकारी सामने आई थी कि अखिलेश यादव व्यस्तता के चलते इस बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी गैर-मौजूदगी को लेकर बीजेपी ने गठबंधन की एकजुटता पर बड़े सवाल उठाए हैं. देखें...