scorecardresearch
 

'तुम्हारा भाई अंदर जा रहा है, सारे भाई प्यार देना', मर्डर के बाद आरोपी ने Instagram पर पोस्ट किया वीडियो

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग में 20 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई. मामूली झगड़े के बाद पड़ोस के लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने 4 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाला, जिससे मामला और सनसनीखेज बन गया.

Advertisement
X
मर्डर करने के 4 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo:  Himanshu Mishra/ITG)
मर्डर करने के 4 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo: Himanshu Mishra/ITG)

दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट इलाके में स्थित शालीमार बाग क्षेत्र में 20 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार यह घटना बीती रात की है, जब शालीमार बाग थाना क्षेत्र में हैदरपुर नहर के पास चाकूबाजी की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक नितेश उर्फ निक्की को तुरंत डॉ. अम्बेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जांच में सामने आया कि मामूली झगड़े के बाद यह वारदात हुई. मुख्य आरोपी करण उर्फ तरुण (18) ने अपने दो साथियों मोंटी (22) और एक किशोर के साथ मिलकर नितेश पर हमला किया. आरोप है कि करण ने नितेश पर कई बार चाकू से वार किए.

हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर मैसेज

इस सनसनीखेज हत्या के बाद एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दिया. वीडियो में वह कहता सुनाई दिया, तुम्हारा भाई कुछ दिन के लिए अंदर जा रहा है, ठीक है, सारे भाई प्यार देना. इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया और इलाके में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया.

पुलिस ने स्थानीय जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से तेजी से कार्रवाई की. अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारदात के महज चार घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Advertisement

हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी और मृतक एक ही इलाके के रहने वाले थे और एक-दूसरे को जानते थे. मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और यह घटना हो गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोग इस तरह की वारदात को लेकर चिंता जता रहे हैं. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून पर भरोसा रखने की अपील की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement