scorecardresearch
 

दिल्ली: मणिपुरी महिला से मारपीट, छेड़खानी का विरोध करने पर हमला

दिल्ली के साकेत इलाके में रविवार शाम एक मणिपुरी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पार्क में टहलते समय कुछ युवकों ने उस पर टिप्पणी की. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. घायल महिला को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
मणिपुर की महिला से मारपीट (Photo: Representational )
मणिपुर की महिला से मारपीट (Photo: Representational )

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में रविवार शाम एक मणिपुरी महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक महिला ने पार्क में टहलते समय कुछ युवकों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया.

घटना साकेत जिला अदालत परिसर के पास स्थित एक पार्क के आसपास की बताई जा रही है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला अपनी एक दोस्त के साथ पार्क में टहल रही थी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों के एक समूह ने उन पर टिप्पणी की.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब महिलाओं में से एक ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी. इस घटना में महिला को हल्की चोटें आई हैं.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से संपर्क किया. घायल महिला को मेडिकल जांच और उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से बातचीत की. फिलहाल पुलिस उसकी विस्तृत शिकायत और बयान का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. साथ ही इलाके में मौजूद संभावित गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement