पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पिता को घायल कर दिया.
पुलिस ने बताया कि घटना कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर दोपहर बारह बजकर दस मिनट पर हुई. एस्केलेटर से जब यह महिला अपने पिता के साथ मेट्रो स्टेशन के भीतर आ रही थी उसी समय उन पर गोली चलाई गई.
मृतका का नाम दीप्ति बताया गया है. आरोपी पवन उसे गोली मारने के बाद घटनास्थल पर अपनी 12 बोर की डबल बैरल गन छोड़कर भाग गया. घटनास्थल से कारतूस के पांच खोखे बरामद किए गए हैं.
मंगलवार को यह दूसरा मौका है जब दिल्ली में गोलीबारी की वारदात हुई है.