scorecardresearch
 

जामिया पर वीडियो वॉर: लाठियां बरसाती पुलिस के बाद आया पत्थर लिए छात्रों का VIDEO

इस वीडियो को पुलिस की लाठीचार्ज से ठीक पहले हुई घटना का वीडियो बताया जा रहा है. क्राइम ब्रांच एसआईटी इस सीसीटीवी की जांच कर रही है.

Advertisement
X
जामिया लाइब्रेरी का एक और वीडियो आया सामने
जामिया लाइब्रेरी का एक और वीडियो आया सामने

  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया की लाइब्रेरी का नया वीडियो
  • नए वीडियो में छात्र हाथ में पत्थर लिए दिखे, पलटी कहानी

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले साल 15 दिसंबर को हुई बर्बरता से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद दो नए वीडियो सामने आए हैं. पहले वीडियो में जहां सुरक्षाबल लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों पर डंडे बरसाते नजर आए तो वहीं दूसरे और तीसरे वीडियो में कुछ छात्र लाइब्रेरी में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं. इनके हाथ में पत्थर भी हैं.

पुलिस के मुताबिक तीसरा वीडियो भी जामिया कैंपस का है. इस वीडियो में छात्र सीढ़ियों और बालकनी में दिख रहे हैं. उनके हाथ में पत्थर हैं. इस वीडियो के बारे में दावा है कि ये 15 दिसंबर का ही वीडियो है और शाम 6 बजकर 5 मिनट का वीडियो है.

Advertisement

बहरहाल दूसरे वीडियो को पुलिस की लाठीचार्ज से ठीक पहले हुई घटना का वीडियो बताया जा रहा है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ छात्र लाइब्रेरी में घुस रहे हैं. वहीं लाइब्रेरी में घुसने वाले छात्रों के हाथ में पत्थर दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों के लाइब्रेरी में घुसने के बाद लाइब्रेरी के दरवाजे को बंद कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें:

दरवाजे को बंद करने के बाद लाइब्रेरी के दरवाजे के आगे कंप्यूटर डेस्क को भी घसीटते हुए देखा जा सकता है. ताकि दरवाजे को कोई आसानी से खोल न सके. फिलहाल क्राइम ब्रांच एसआईटी इस सीसीटीवी की जांच कर रही है. सूत्रों का कहना है कि जो 29 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल किया गया है. उसमें कांट-छांट की संभावना है. वहीं एसआईटी सीसीटीवी की जांच कर रही है.

पहले वीडियो में क्या था?

वहीं इस वीडियो से पहले जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने एक वीडियो जारी किया था. जिसमें सुरक्षाबल लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों पर डंडे बरसाते नजर आए हैं. कमेटी का दावा है कि 15 दिसंबर को जब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ आंदोलन हुआ तो उस दौरान पुलिस ने जामिया के अंदर पढ़ रहे छात्रों पर लाठियां बरसाईं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

जो वीडियो जारी किया गया है उसमें छात्र लाइब्रेरी में पढ़ते नजर आ रहे हैं, तभी पुलिस वहां आकर पिटाई शुरू कर देती है. छात्रों के हाथों में किताबें भी नजर आ रही हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement