दिल्ली के हौज खास इलाके में गुरुवार, 16 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक 48वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी. जिसकी वजह से अरबिंदो मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इस क्षेत्र से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है. साथ ही ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान अरबिंदो मार्ग पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर साफ कहा है कि यात्रा मार्ग या आस-पास सड़कों पर वाहन खड़े किए तो जब्त किए जा सकते हैं.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल और दूसरी जरूरी जगहों पर जाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें.
बता दें कि जगन्नाथ रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना के साथ निकलती है. हौज खास के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली रथ यात्रा के चलते साउथ दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर से देर शाम तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.