scorecardresearch
 

पुलिस ने खंगाल डाला पूरा सरोवर, दिन-रात पानी में उतरे रहे गोताखोर... लड़की के कूदने की कहानी झूठी निकली, कैमरे से खुला चौंकाने वाला राज

MP News: भिंड में युवती के गौरी सरोवर तालाब में कूदने की सूचना पर पुलिस और SDRF ने तलाश की. CCTV फुटेज में भाई अकेला दिखा तो कहानी पर शक हुआ. पूछताछ में युवती के अहमदाबाद जाने की बात सामने आई.

Advertisement
X
बहन के गौरी सरोवर में कूदने की बात कहकर भाई ने पुलिस को गुमराह किया.(Photo:ITG)
बहन के गौरी सरोवर में कूदने की बात कहकर भाई ने पुलिस को गुमराह किया.(Photo:ITG)

मध्य प्रदेश के भिंड में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक भाई ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बहन गौरी सरोवर तालाब में कूद गई है. पुलिस कई घंटे तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन पुलिस को युवती का कोई सुराग पानी में नहीं मिला. लेकिन हैरान कर देने वाली बात तब सामने आई, जब पुलिस को पूछताछ में इस बात का मालूम चला कि जिस युवती की उसका भाई तालाब में कूदने की बात बता रहा है वह युवती तो कुछ दिनों पहले ही अपने प्रेमी के साथ अहमदाबाद भाग गई है. 

यह पूरा घटनाक्रम शनिवार को सामने आया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीता नगर में रहने वाले आर्यन बघेल ने शनिवार को पुलिस में इस बात की शिकायत की थी कि वह अपनी बहन अंजलि के साथ स्कूटी पर बैठकर घर से बाजार के लिए निकला था. उसकी बहन ने गौरी सरोवर के किनारे स्कूटी रुकवाई और अपनी चप्पल उतार कर और दुपट्टा रखकर गौरी सरोवर में छलांग लगा दी. 

युवती की तलाश में पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू

यह जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गौरी सरोवर पहुंच गई. यहां एसडीआरएफ की टीम ने युवती की तलाश शुरू कर दी. अंधेरा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया. रविवार की सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं लगा. तब पुलिस को संदेह होना शुरू हुआ. देखें एक VIDEO:- 

Advertisement

CCTV फुटेज से हुआ शक

पुलिस को अंजलि के भाई आर्यन और उसके पिता मुकेश के बयानों पर संदेह हुआ. पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो उसमें आर्यन स्कूटी पर अकेला आता हुआ नजर आया. उसकी बहन उसके साथ मौजूद नहीं थी.

बदनामी के डर से रची झूठी कहानी

पुलिस ने जब आर्यन से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया. आर्यन ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी बहन घर छोड़कर चली गई है. लोकलाज के डर से उन्होंने यह झूठी कहानी रची थी. 

पूछताछ में सामने आई अहमदाबाद जाने की बात

देहात थाना टीआई शिव प्रताप सिंह ने  बताया कि कुछ दिनों पहले अंजलि घर छोड़कर चली गई है. अपनी प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए परिवारवालों ने यह झूठी कहानी रची और लोगों को गुमराह करने के लिए कह दिया कि अंजलि ने गौरी सरोवर में छलांग लगा दी है. जानकारी मिली है कि अंजलि अपने प्रेमी के साथ अहमदाबाद पहुंच गई है पुलिस अब परिजनों द्वारा दिए गए इस नए बयान की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement