scorecardresearch
 

खुफिया अलर्टः होली में दिल्ली पर हमला कर सकते हैं PAK आतंकी

विभिन्न खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक सीमा पार से पठानकोट के रास्ते देश में घुसे आतंकी होली के आसपास दिल्ली में बड़ा हमला कर सकते हैं.

Advertisement
X
पठानकोट के रास्ते आतंकी देश में घुस आए थे
पठानकोट के रास्ते आतंकी देश में घुस आए थे

देश में होली के मौके पर आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किए हैं. विभिन्न सुरक्षा और खुफिया सूचनाओं की एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक सीमा पार से पठानकोट के रास्ते देश में घुसे आतंकी ऐसा हमला कर सकते हैं.

पाक सेना के पूर्व अधिकार ने बनाया गिरोह
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व अधिकारी के नेतृत्व में होली के मौके पर हमले की ताक में है. उनके मुताबिक 26 फरवरी को पठानकोट के रास्ते घुसे आतंकी देश भर में हमले की साजिश कर रहे हैं.

सरहद पार के आतंकी कर रहे हैं साजिश
एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान से समर्थन हासिल करनेवाले आंतकी गिरोह राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाने की ताक में हैं. वह एक साथ बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने की साजिश कर रहे हैं. उनके मुताबिक के आतंकी देश में फैल रहे हैं.

Advertisement

असम में आतंकी बहाल कर रहा है गिरोह का सरगना
जानकारी के मुताबिक इस आतंकी गिरोह का सरगना खुर्शीद आलम उर्फ जहांगीर असम में आतंकियों की बहाली भी कर रहा है. इस काम में उसे कुछ की मदद भी मिल रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement