scorecardresearch
 
दिल्ली फिर शर्मसार! अब नार्थ ईस्ट की दो लड़कियों पर हमला, की गई नस्ली टिप्पणियां

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नस्लवाद का एक और मामला सामने आया है. लाजपत नगर में नार्थ ईस्ट के एक छात्र की पिटाई से मौत के बाद अब दो लड़कियों ने पिटाई और नस्ली टिप्पणी का मामला कोटला मुबारकपुर थाने में दर्ज कराया है.

Advertisement
X
नहीं थम रही है उत्तर-पूर्वी राज्य से आए युवाओं के खिलाफ हिंसा

मणिपुर की रहने वाली दो महिलाओं ने इलाके के कुछ बदमाशों पर नस्ली टिप्पणी करने और मारपीट का इल्जाम लगाया है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पहले तो मामला दर्ज करने में आनाकानी की थी, लेकिन आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज कर लिया गया. हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना 25 जनवरी रात 9 बजे की है. इलाके के ही एक मॉल में काम करने वाली चॉनमिला पालतू कुत्ते के साथ इलाके के ही एक पेट शॉप पर गई थी. ये पेट शॉप भी एक दूसरी महिला थर्मिला की बताई जाती है. आरोप है कि पहले तो बदमाशों ने चॉनमिला के कुत्ते को छेड़ा. फिर विरोध करने पर चॉनमिला के साथ भी मारपीट की. उस पर नस्ली टिप्पणी भी की.

Advertisement
Advertisement