राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप हुआ. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया. पीड़िता के मुताबिक, ड्राइवर और हेल्पर ने उन्हें बस में घसीटा, फिर रेप करके बाहर फेंक दिया था.
घटना दो दिन पहले यानी मंगलवार की है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया. इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर को धरा गया. दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं. मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
दिल्ली के रानीबाग थाने में गैंगरेप का ये मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64(1)/70(1)/3(5) के तहत केस दर्ज किया है. मतलब, रेप, गैंगरेप और सामूहिक साजिश/साझा इरादे के तहत अपराध होने वाली धारा लगाई गई है.
जिस बस में ये कांड होने का दावा है, उसकी वीडियो-फोटो भी सामने आई है. ये बस खुद नियमों को ताक पर रखकर चल रही थी. उसके शीशे काले हैं, जो कि कानूनी रूप से इजाजत नहीं है. बस में कोई इमरजेंसी गेट भी नहीं है.