दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. बाहरी दिल्ली के बवाना में एक चार साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आई है. वारदात के सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश भी इस घटना को लेकर देखा गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 45 साल के शख्स ने बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया. 4 साल की बच्ची से हुई इस घटना के बाद बच्ची को मेडिकल के लिए महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि मामले को लेकर भीड़ भड़क उठी और लोगों ने अस्पताल में अपना गस्सा निकाला. गुस्साई भीड़ ने अस्पताल को अपना निशाना बनाया और अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ भी की. जिसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल पहुंच गई.
Delhi: Locals create ruckus at Maharishi Valmiki Hospital.Police says,"Some ppl gathered&created ruckus over rape of a girl.Situation peaceful now." 4-yr-old girl was admitted in the hospital for medical treatment after she was allegedly raped in Bawana area earlier today.
— ANI (@ANI)
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में कुछ लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई और वहां पर तोड़फोड़ करने लगी. हालांकि मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस के जरिए फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.
बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली में कई बार बच्चियों से रेप के मामले सामने आ चुके हैं. इसके बावजूद प्रशासन रेप की घटनाओं पर लगाम लगा पाने में नाकामयाब हो रहा है.