scorecardresearch
 

CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन... 15 जिलों में दो दिन तक चली छापेमारी, कई लोग गिरफ्तार

CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लगातार दो दिनों तक 15 जिलों में कार्रवाई की. इस दौरान कई क्रिमिनल एलिमेंट्स को पकड़ा गया. कुछ लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया, जबकि प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका वाले लोगों की काउंसलिंग भी की गई. पुलिस ने उन्हें कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में समझाया.

Advertisement
X
दिल्ली के 15 जिलों में चली छापेमारी. (File Photo: ITG)
दिल्ली के 15 जिलों में चली छापेमारी. (File Photo: ITG)

राजधानी दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने दो दिन तक ताबड़तोड़ छापेमारी की. यह कार्रवाई दिल्ली के 15 जिलों में चली, जिसमें कई क्रिमिनल एलिमेंट्स गिरफ्तार किए गए. बता दें कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर FRS सिस्टम के जरिए जिन क्रिमिनल एलिमेंट्स की पहचान हुई थी, उनमें से भी सैकड़ों अपराधियों को पकड़ा गया है.

कुछ को एहतियातन हिरासत में लिया गया और कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्हें पुलिस ने घर पर ही नजरबंद रखा. पुलिस को आशंका थी कि इनमें से कुछ लोग प्रदर्शन के दौरान हंगामा कर सकते हैं. इस कार्रवाई में सैकड़ों लोगों को पकड़ा गया. हालांकि, कुल कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया और कितनों को सिर्फ एहतियातन रोका गया, इसकी संख्या सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर पर भीड़ को लेकर पुलिस ने सौरभ दास को किया था आगाह, CJP प्रोटेस्ट का नया VIDEO आया सामने

दिल्ली पुलिस ने लगातार दो दिनों तक राजधानी के 15 जिलों में कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने उन लोगों पर भी ध्यान दिया, जिनके प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका थी. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ को उनके घरों में ही नजरबंद रखे जाने की बात सामने आई है. पुलिस की ओर से यह कदम संभावित हंगामे को रोकने के लिए उठाया गया.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर FRS सिस्टम के जरिए पहचाने गए लोगों का भी जिक्र है. उस प्रक्रिया में पहचान किए गए लोगों में से सैकड़ों को अब पकड़ा गया है. पुलिस की कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही. कुछ ऐसे लोगों को एहतियातन बुलाया गया, जिनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका थी.

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने लोगों को समझाया कि इस दौरान सभी की काउंसलिंग की गई है कि प्रोटेस्ट अवैध है, बवाल करने पर आपका करियर खराब हो सकता है, केस दर्ज होने पर आपका पासपोर्ट रद्द हो सकता है. काउंसलिंग करने के बाद इन लोगों को छोड़ा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement