scorecardresearch
 

6 कमरों की थी इजाजत, बना लिए 20 रूम... दिल्ली के जिस होटल में लगी आग उस पर बड़ा खुलासा

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य झुलस गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने के बाद कई लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की खिड़कियों और बालकनियों से छलांग लगा दी.

Advertisement
X
दिल्ली में एक होटल में आग लगने से 20 की मौत. (photo: Screengrabs)
दिल्ली में एक होटल में आग लगने से 20 की मौत. (photo: Screengrabs)

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग की चपेट में आने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के दौरान कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

6 कमरों की थी अनुमति, लेकिन चलाए जा रहे थे 20 कमरे
इस बीच मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि होटल को दिल्ली सरकार की ओर से बेड एंड ब्रेकफास्ट  कॉन्सेप्ट के तहत लाइसेंस जारी किया गया था. जिसके तहत केवल 6 कमरों के संचालन की अनुमति थी. हालांकि, होटल में 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे. इतना ही नहीं, कुछ कमरे बेसमेंट में भी बनाए गए थे, जिससे सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

घायलों को तीन-तीन अलग अस्पतालों में कराया गया है भर्ती
हादसे में झुलसे लोगों को मैक्स, एम्स ट्रॉमा सेंटर और पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 9 बजे लगी थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं. वहीं, होटल में सुरक्षा मानकों और लाइसेंस संबंधी नियमों के पालन को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

CM रेखा ने जताया दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं."

उन्होंने आगे कहा कि घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत एक्टिव किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए. उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है. प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है. दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है. हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement