scorecardresearch
 

अमित शाह ने दिल्ली के अय्यप्पा मंदिर में 'सबरीसम कॉम्प्लेक्स' का किया उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में सबरीसम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी.

Advertisement
X
(Photo: X/@AmitShah)
(Photo: X/@AmitShah)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नई दिल्ली स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में सबरीसम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. गृह मंत्री ने यहां मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, 'नई दिल्ली के आरके पुरम स्थित भगवान अय्यप्पा मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.'

अमित शाह ने आगे बताया, 'भगवान अय्यप्पा आनंद के दाता और हमारे राष्ट्र को एकजुट करने वाले पवित्र मूल्यों के प्रतीक हैं.' उन्होंने कहा, मैंने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की.

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सबरीसम कॉम्प्लेक्स में मंदिर द्वारा संचालित आध्यात्मिक प्रवचन और कल्याणकारी पहल आयोजित की जाएंगी और केरलम से भाई-बहनों की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत किया जाएगा.

लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे शाह

मोदी सरकार देश की सीमा प्रबंधन व्यवस्था को अत्याधुनिक और हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को 'लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम' (LPMS) का शुभारंभ करेंगे. यह एक उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जो देश के सभी भूमि बंदरगाहों को एकीकृत नेटवर्क से जोड़ने का काम करेगा.

जानकारी के मुताबिक, इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद भारत के भूमि बंदरगाह भी एयरपोर्ट और समुद्री बंदरगाहों की तरह आधुनिक डिजिटल तकनीकों से लैस हो जाएंगे. LPMS के जरिए कार्गो और यात्रियों की प्रोसेसिंग पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी,  माना जा रहा है कि इससे प्रक्रियाएं अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनेंगी. 

Advertisement

इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल स्लॉट बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement