scorecardresearch
 

अब 4 जुलाई को बयान रिकॉर्ड कराएंगे दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, AAP नेता के खिलाफ किया है मानहानि का केस

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा आम आदमी पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि के मामले में बयान दर्ज कराने राउज एवेन्यू कोर्ट नहीं पहुंचे.

Advertisement
X
प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ किया है मानहानि का केस (Photo: ITG)
प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ किया है मानहानि का केस (Photo: ITG)

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करा रखा है. इस मामले में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से कोर्ट ने अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था. प्रवेश वर्मा ने कोर्ट को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 9 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे.

प्रवेश वर्मा के वकील ने व्यस्तता का हवाला देते हुए कोर्ट से समय देने की मांग की. प्रवेश वर्मा की ओर से की गई अपील पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनको अपना बयान दर्ज कराने के लिए तीन हफ्ते का समय दे दिया है. प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को अब 4 जुलाई को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराना होगा.

दरअसल, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल से एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया गया था कि 'एसएस मोटा सिंह स्कूल ट्रस्ट' में उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने सहयोगियों को नियुक्त किया है. इस ट्रस्ट के पास लगभग 500 करोड़ की संपत्ति है.

यह भी पढ़ें: AAP ने प्रवेश वर्मा की तस्वीरों को बताया फर्जी, आतिशी और संजय सिंह ने LG-CM को दी खुली चुनौती

Advertisement

मंत्री प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के आरोप सिरे से खारिज कर दिए थे. प्रवेश वर्मा ने कहा था कि ये आरोप पूरी तरह झूठ, बेबुनियाद और मानहानिकारक हैं. उन्होंने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था. इसी मामले मे प्रवेश वर्मा की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में भी सिविल मानहानि का मुकदमा दाखिल किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पानी की किल्लत कैसे होगी दूर? जलमंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया पूरा एक्शन प्लान

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवेश वर्मा की ओर से दाखिल मामले में सुनवाई करते हुए सौरभ भारद्वाज को समन जारी कर चुका है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरभ भारद्वाज से 30 दिन के भीतर लिखित जवाब और हलफनामा दाखिल करने को कहा है. प्रवेश वर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर मानहानि के मामले में पांच करोड़ रुपये हर्जाना देने की मांग की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement