scorecardresearch
 

दिल्ली में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां

दिल्ली के मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर देर रात क्राइम ब्रांच और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी मेरठ का रहने वाला है. उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप है.

Advertisement
X
बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. (Photo- ANI)
बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. (Photo- ANI)

दिल्ली में देर रात क्राइम ब्रांच और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. मुठभेड़ में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने आरोपी बदमाश को मौके से पकड़ लिया.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आरोपी के इलाके में आने का इनपुट मिला था. इसके बाद टीम ने मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले लूप के पास ट्रैप लगाया. जैसे ही बदमाश की मूवमेंट की जानकारी मिली, पुलिस टीम ने उसे घेर लिया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोर्ट के सामने फायरिंग, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने आदमी के सिर में मारी गोली, मौत

पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने बचने की कोशिश की और इस दौरान फायरिंग हुई. जवाब में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गोलियां चलाईं. कई राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. हालांकि, बदमाश को गोली नहीं लगी.

पकड़ा गया आरोपी मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस को शक है कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड है और वह दिल्ली में हुई कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है.

Advertisement

आरोपी पर दिल्ली के छावला इलाके में फायरिंग के अलावा हत्या की वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं. फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: पटना में बेखौफ बदमाश, थाने के सामने की हवाई फायरिंग पुलिस ने 12 किमी खदेड़कर पकड़ा

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी दिल्ली में किस मकसद से आया था और उसके साथ कोई और बदमाश भी इस नेटवर्क में शामिल है या नहीं. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है. मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement