scorecardresearch
 
दिल्ली: मोती बाग में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोती बाग इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने गुरुवार को कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
X
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे (Photo- Representational)

मृतक की पहचान 37 वर्षीय नरसी लाल यादव के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं. साथ ही जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement