scorecardresearch
 

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन, पीतमपुरा में मेन रोड पर बनी मजार भी हटाई गई

दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे बुलडोजर एक्शन के बीच मंगलवार को पीतमपुरा-शालीमार बाग मेन रोड पर अतिक्रमण हटाया गया.

Advertisement
X
पीतमपुरा में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर (Photo: Screengrab)
पीतमपुरा में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर (Photo: Screengrab)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुलडोजर एक्शन जारी है. मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम बुलडोजर लेकर पीतमपुरा पहुंची और रोड पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन को अंजाम दिया. भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले ने पीतमपुरा में मेन रोड पर बनी मजार भी हटाई.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने पीतमपुरा से शालीमार बाग को जोड़ने वाले मेन रोड का चौड़ीकरण कराने का ऐलान किया है. इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली सरकार ने अवैध निर्माण ध्वस्त करने का अभियान शुरू किया है. सड़क किनारे अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बॉर्डर पर मस्जिद-मदरसा-दरगाहों पर नहीं रुकेगा बुलडोजर एक्शन, हाईकोर्ट का स्टे से इनकार

प्रशासन ने मंगलवार को भी इस इलाके में बुलडोजर एक्शन जारी रखा. पीतमपुरा में पीतमपुरा-शालीमार बाग मेन रोड पर बनी मजार हटाई गई. इस मजार का निर्माण मेन रोड के बीचोबीच कराया गया था. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह मजार हटा दी गई. दिल्ली सरकार ने अवैध अतिक्रमण को लेकर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक घर पर चला बुलडोजर! रातोंरात ढहाई गई आलीशान ढाणी, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने आवागमन में हो रही परेशानियों, लगने वाले जाम को देखते हुए पीतमपुरा से शालीमार बाग मेन रोड के चौड़ीकरण का ऐलान किया है. इसके लिए ही अतिक्रमण हटाने का अभियान पिछले कुछ दिनों से इलाके में चल रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement