एनडीएमसी के ऑफिसर एमके खान की हत्या के मामले में आरोपों से बौखलाए बीजेपी सांसद महेश गिरी रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कहा है कि जब तक केजरीवाल अपने आरोपों को लेकर उनके साथ सार्वजनिक तौर पर बहस करते, तब तक वो वहां से नहीं जाएंगे और आमरण अनशन करेंगे.
Sh sleeping in the front of house
— Tajinder Pal S Bagga (@TajinderBagga)
कई समर्थकों के साथ पहुंचे गिरी
मुख्यमंत्री के घर धरना देने गए महेश गिरी के साथ उनके कई समर्थक भी पहुंचे हैं. महेश गिरी ने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री उनसे बाहर आकर नहीं मिलते, तब तक वो आमरण अनशन करेंगे
Delhi: BJP protest led by Maheish Girri outside CM Kejriwal's residence
— ANI (@ANI_news)
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सांसद महेश गिरी और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करन सिंह तंवर पर की हत्या का आरोप लगाया था. उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग को इस बारे में एक चिट्ठी भी लिखी थी. जबकि गिरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी थी.
I am sitting here outside 's home on Anshan.
— Maheish Girri (@MaheishGirri)
Will not budge till he comes forward to show proofs of allegations.
बीजेपी सांसद ने दी थी डिबेट की चुनौती
महेश गिरी ने कहा था कि अगर , तो वो इस आरोप को साबित करें. साथ ही उन्होंने इस पर मामले पर केजरीवाल को रविवार को सार्वजनिक तौर पर बहस करने की चुनौती दी थी लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी चुनौती पर ध्यान नहीं दिया. गिरी ने कहा था, 'मैं उन्हें खुलेआम चुनौती देता हूं. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हम 19 जून को शाम 4 बजे एक ओपन डिबेट आयोजित कर रहे हैं, जिसमें मैं उन्हें बुलाने के लिए चिट्ठी लिख रहा हूं. वह आरोपों को साबित करें या राजनीति छोड़ दें.'