scorecardresearch
 

पुलिस पर खतरनाक कुत्ते छोड़ देता था सट्टा किंग... इस बार डॉग रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे अफसर और पलट गया खेल, Video

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सट्टा संचालक को पकड़ने के लिए पुलिस को खास रणनीति अपनानी पड़ी. आरोपी प्रेम परिहार गिरफ्तारी से बचने के लिए हर बार अपने घर में पाले गए चार खतरनाक कुत्तों को पुलिस पर छोड़ देता था. इस बार पुलिस ने डॉग वेलफेयर-रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने लाखों की सट्टा पर्चियों और कैश के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
पुलिस ने डॉग रेस्क्यू टीम के साथ मारा छापा. (Photo: Screengrab)
पुलिस ने डॉग रेस्क्यू टीम के साथ मारा छापा. (Photo: Screengrab)

जगदलपुर के जवाहर नगर वार्ड में रहने वाले सट्टा किंग प्रेम परिहार को पकड़ने के लिए पुलिस को महीनों तक मशक्कत करनी पड़ी. वजह थी आरोपी की अनोखी 'डॉग डिफेंस' रणनीति. प्रेम परिहार ने अपने घर में चार खतरनाक कुत्ते पाल रखे थे, जिन्हें वह हर बार पुलिस को देखते ही छोड़ देता था. इन खूंखार कुत्तों के डर से कार्रवाई में बाधा आती थी.

हालांकि इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ पहुंची. बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर के नेतृत्व में टीम बनाई गई और इसी के साथ डॉग वेलफेयर-रेस्क्यू टीम भी मौजूद रही. जैसे ही पुलिस ने प्रेम परिहार के घर दबिश दी, चारों कुत्ते भौंकते हुए पुलिस पर झपटने लगे, लेकिन इस बार रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और कुत्तों को काबू में करके पुलिस को सुरक्षित तरीके से घर के अंदर पहुंचाया.

यहां देखें Video

घर की तलाशी में लाखों रुपये की सट्टा पर्चियां और एक लाख 36 हजार रुपये कैश बरामद हुए. पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि प्रेम परिहार के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं. वह अपने घर से ही सट्टा चला रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए हर बार कुत्तों का सहारा लेता था. इस बार पुलिस ने उसकी हर चालाकी का तोड़ निकाल लिया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: खुलासा: IPL मैच के दौरान कानपुर पिच पर तेजाब डलवाना चाहता था सट्टा किंग

अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ महीनों से सूचना मिल रही थी कि आरोपी घर के अंदर सट्टे का संचालन कर रहा है. उसने घर में चार खतरनाक कुत्ते भी पाल रखे हैं. पहले भी पुलिस ने रेड मारने की कोशिश की थी. वह पुलिस को आते देखकर कुत्ते छोड़ दिया करता था. इस बार पुलिस ने नई रणनीति अख्तियार की और छापा मारा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement