scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़: कांग्रेस का हाथ छोड़ नई पार्टी बना सकते हैं अजीत जोगी

अजीत जोगी ने कहा कि वह कि 6 जून को अपने गृह जिले मारवाही जाएंगे, जहां वे अपने भविष्य को लेकर फैसला लेंगे.

Advertisement
X

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत जोगी ने अपनी ही पार्टी पर खुलकर निशाना साधा है. उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मुख्यमंत्री रमन सिंह की 'बी' टीम बताते हुए पार्टी का हाथ छोड़ने के संकेत दिए हैं. जोगी ने साफ तौर पर संकेत दिए हैं कि वे नई पार्टी बना सकते हैं.

उन्होंने कहा, 'अगर छत्तीसगढ़ को से मुक्त करना है तो नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है. यहां हमारा पार्टी नेतृत्व रमन सिंह की बी टीम की तरह काम कर रहा है.'

'6 जून को होगा नई पार्टी पर फैसला'
ने कहा कि वह कि 6 जून को अपने गृह जिले मारवाही जाएंगे, जहां वे अपने भविष्य को लेकर फैसला लेंगे. जोगी ने कहा, 'मैं वहां अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिलकर बातचीत करूंगा. वहीं पर पार्टी का नाम, झंडा और निशान तय होगा.'

Advertisement

क्यों नाराज हैं जोगी?
अजीत जोगी ने कांग्रेस आलाकमान के रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी अब नेहरू, इंदिरा, राजीव और वाली कांग्रेस नहीं रही. इस बात से उनका सीधा निशाना राहुल गांधी की ओर था, हालांकि उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement