scorecardresearch
 

नीतीश मुझे पार्टी से निकालकर बेघर करना चाहते हैं: शरद यादव

सम्मेलन में बोलते हुए शरद यादव ने आरोप लगाया कि जिस जनता दल परिवार को उन्होंने बनाया था, आज उसी पार्टी से उन्हें निकालने की साजिश रची जा रही है.

Advertisement
X
शरद यादव
शरद यादव

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद शरद यादव ने शनिवार को पटना में 'जन अदालत का फैसला' नाम से एक सम्मेलन किया, जहां पर उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें पार्टी से निकाल कर बेघर करना चाहते हैं.

शरद यादव ने यह सम्मेलन उसी दिन किया, जिस दिन नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी और जहां पार्टी ने फैसला किया कि वह एक बार फिर से NDA में शामिल होगी.

अपने स्तर पर महागठबंधन को जीवित रखे जनता

सम्मेलन में बोलते हुए शरद यादव ने आरोप लगाया कि जिस जनता दल परिवार को उन्होंने बनाया था, आज उसी पार्टी से उन्हें निकालने की साजिश रची जा रही है. शरद ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर BJP के साथ सरकार बनाने का जो कदम उठाया है वो अनैतिक और गलत है. शरद यादव ने जनता से अपील की है कि वह अपने स्तर पर महागठबंधन को जीवित रखे.

Advertisement

2019 में फिर महागठबंधन बनाने की कोशिश

सम्मेलन में बोलते हुए शरद ने कहा कि बीजेपी के साथ जाने का फैसला कर के नीतीश कुमार ने भले ही अपनी राहें अलग कर दी हों मगर उनकी खुद की राह वही है और वह महागठबंधन के साथ हैं. शरद ने कहा कि नीतीश के महागठबंधन से अलग होने के बावजूद भी वह कोशिश कर रहे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर फिर से एक बार 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक महागठबंधन बना सकें.

 

Advertisement
Advertisement