scorecardresearch
 

शरद यादव का आरोप- श्री श्री रविशंकर कराना चाहते हैं देश में दंगा

शरद यादव ने श्री श्री रविशंकर को चेताया कि वह आध्यात्मिक गुरु हैं और उन्हें राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. श्री श्री रविशंकर जैसे धर्मगुरु देश में सांप्रदायिक हिंसा और तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
X
शरद यादव
शरद यादव

पूर्व राज्यसभा सांसद और जेडीयू के ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर पर करारा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि वह अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के नाम पर देश में दंगे फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

अयोध्या मसले में मध्यस्थता कर रहे श्री श्री रविशंकर में जिस तरीके से सोमवार को एक बयान दिया था और कहा था कि अगर जल्द ही राम मंदिर का मसला नहीं सुलझता है तो देश के हालात सीरिया जैसे हो जाएंगे, इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शरद यादव ने कहा कि श्री श्री रविशंकर जैसे धर्मगुरु देश में सांप्रदायिक हिंसा और तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

शरद यादव ने श्री श्री रविशंकर को चेताया कि वह आध्यात्मिक गुरु हैं और उन्हें राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए.

वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी कृष्ण मोहन सुदय यादव के लिए प्रचार करने के लिए गया पहुंचे शरद यादव ने बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि के 13 साल के शासन काल के दौरान प्रदेश में कहीं भी विकास का कार्य नहीं हुआ है. शरद यादव ने कहा कि पिछले 13 सालों में बिहार में एक सुई का कारखाना भी नहीं खुला है.

Advertisement

पिछले साल महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाने की नीतीश कुमार के फैसले को लेकर शरद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में बने रहने के लिए राजनीतिक मर्यादाओं की तिलांजलि दे दी है.

शराबबंदी को लेकर भी बिहार सरकार पर शरद यादव जमकर बरसे और कहा कि प्रदेश में शराबबंदी केवल नाम के लिए है और घरों में शराब की होम डिलीवरी हो रही है. शरद ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रदेश में शराबबंदी का मजाक बना दिया है.

जेडीयू के बागी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार के कई नौकरशाह और प्रशासनिक पद पर बैठे लोग शराब पीकर सत्ता के नशे में चूर है.

Advertisement
Advertisement