scorecardresearch
 

अस्पताल के ICU में पानी: तेजस्वी बोले- नीतीश सरकार खुद ICU में

भारी बारिश से अस्पताल के वार्ड से लेकर आईसीयू तक में पानी घुस गया हालांकि सोमवार सुबह को पानी अस्पताल के वार्ड से बाहर निकाल दिया गया.

Advertisement
X
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में मछलियों के तैरने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ‪बिहार के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH)  का आईसीयू खुद मछलियों के साथ आईसीयू में है. उन्होंने कहा कि दूसरे अस्पतालों में इससे भी बुरा हाल है और स्वास्थ्य मंत्री शिमला में छुट्टियां मना रहे हैं.

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय अभी शिमला में है. उनका कहना है कि उनके कार्यकाल में ये पहली बरसात है, उन्हें इस समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हालांकि अब आने से स्थिति सुधार जाएगी.

Advertisement

तेजस्वी यादव इस दौरान तेजस्वी यादव ये भूल गए कि एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के जिम्मे था और नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कोई नई समस्या नहीं है.

गौरतलब है कि पटना के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को पानी में सबकुछ तैर रहा था. अस्पताल में बेड और स्ट्रेचर पर मरीज लेटे हुए थे और नीचे घुटने भर पानी भरा हुआ था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement