scorecardresearch
 

लालू को तगड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राजद से नाता तोड़ा

राजद को तगड़ा झटका देते हुए लालू के सबसे विश्‍वस्‍तों में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने बुधवार को सभी पदों समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

Advertisement
X

राजद को तगड़ा झटका देते हुए लालू के सबसे विश्‍वस्‍तों में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने बुधवार को सभी पदों समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

दरभंगा में अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस में फातमी ने सीधे-सीधे लालू को अपने निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि लालू का राजद के नेताओं पर से नियंत्रण समाप्त हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि लालू प्रेमचन्द्र गुप्ता की सलाह से पार्टी चलाते हैं, गुप्ता धन तो देते हैं लेकिन पार्टी को डुबाने वाली सलाह देते हैं. उन्होंने प्रेमचन्द्र गुप्ता की तुलना पूर्व सपा नेता अमर सिंह से की.

फातमी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने 11 घंटों तक लालू को समझाते हुए रामविलास पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा से चुनावी समझौता करने के लिए कहा था. लेकिन लालू ने गुप्ता की बात मानते हुए फातमी की सलाह खारिज कर दी थी. उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद लालू ने इन नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की.

Advertisement

फातमी से जब पूछा गया कि वो किस दल में जाएंगे तो उन्होंने कहा उन्हें किसी दाल से न्योता नही मिला है. वे पहले जनता के बीच जाएंगे. विदित हो कि मो. अली असरफ फातमी की नजदीकियां कांग्रेस के साथ बढ़ रही हैं. दो दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शकील अहमद से उनकी लम्बी बातचित हुई थी, तभी से ये कयास लगाये जा रहे थे कि फातमी कांग्रेस में जा सकते है. वैसे अभी यह भविष्य के गर्भ में है कि वो कौन सी पार्टी में जाएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement