scorecardresearch
 

पटना: गंगा में दो नावों की टक्कर, कई मजदूर डूबे

पटना के मनेर में गंगा नदी में दो नाव के टकराने से एक दर्जन से अधिक मजदूर डूब गए. वहीं दो लोग लापता है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाकी लोगों को ग्रामीणो ने बचाया. यह घटना कोहरे का कारण हुई. 

Advertisement
X
मनेर में आपस में टकराईं दो नावें (प्रतीकात्मक तस्वीर-ANI)
मनेर में आपस में टकराईं दो नावें (प्रतीकात्मक तस्वीर-ANI)

  • पटना के मनेर में गंगा नदी में भिड़ी दो नावें
  • नाव पलटने से 12 मजदूर डूबे, 2 लापता

पटना के मनेर में गंगा नदी में दो नाव के टकराने से एक दर्जन से अधिक मजदूर डूब गए. वहीं दो लोग लापता है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाकी लोगों को ग्रामीणो ने बचाया. यह घटना कोहरे का कारण हुई. मनेर में घने कोहरे की वजह से दो नौकाएं काफी करीब आ गईं जिनमें भिडंत हो गई. यह घटना हल्दी छपरा इलाके में हुई है.

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ बचाव टीम भी मौके पर पहुंची. बचाव टीम के साथ स्थानीय लोगों ने डूबे हुए लोगों की तलाशी अभियान शुरू की, जिसमें 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया. घटनास्थल पर बचाव टीम पहुंची है. प्रशासन नाव टकराने की वजह की जांच कर रहा है.

Advertisement

घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement