में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी सह आरोपी बनाये जाने की याचिका पर मंगलवार को रांची की विशेष अदालत में बहस हुई और इस मामले में अगली सुनवाई व आदेश के लिए 4 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. बिहार के इस मामले में आरोपी हैं.
हाई कोर्ट के निर्देश पर सुनवाई
रांची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पी.के. सिंह की अदालत में झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के आधार पर मंगलवार को इस मामले में लगभग दो घंटे तक बहस हुई.
मिथिलेश कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने पिछले दिनों सीबीआई की अदालत को सुनवाई करने के निर्देश दिये थे. इससे पहले सीबीआई अदालत ने मिथिलेश की इस याचिका को बिना सुने ही खारिज कर दिया था.
इस मामले में अदालत ने अगली सुनवाई और फैसले के लिए चार अक्टूबर की तारीख तय की है.